
राहुल चौधरी का जीवन परिचय Rahul Chaudhary Biography and Records in Hindi – राहुल चौधरी भारतीय कबड्डी खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी अनुपम एवं अद्वितीय खेल शैली के आधार पर भारतीय कबड्डी में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है । राहुल चौधरी ने दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी प्राप्त किया था जिस कारण उन्हें एक भरोसेमंद कबड्डी खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है ।
शुरुआत में जब राहुल चौधरी कबड्डी खेला करते थे तो उनके परिवार के सदस्य उनसे नाराज रहा करते थे । उनके परिवार के सदस्य चाहते थे कि राहुल चौधरी पढ़ाई लिखाई में रुचि ले ताकि उसका अच्छा कैरियर बन सके ।
लेकिन राहुल चौधरी केवल कबड्डी को ही पसंद करते थे तथा कबड्डी में ही अपना कैरियर बनाना चाहते थे, और हुआ भी कुछ ऐसा ही । किस्मत ने उनका साथ दिया तथा वह कबड्डी के एक सफल खिलाड़ी भी बने और कबड्डी के दम पर ही उन्हें नौकरी भी मिली ।
आज इस लेख में हम भारतीय कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी के बारे में बात करेंगे तथा राहुल चौधरी का जीवन परिचय जानने की कोशिश करेंगे ।
Table of Contents
राहुल चौधरी का जीवन परिचय Rahul Chaudhary Biography in Hindi
राहुल चौधरी का जन्म 16 जुलाई 1993 को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक जाट परिवार में हुआ था । राहुल चौधरी का इंटरेस्ट शुरू से ही कबड्डी में था जिस कारण आगे चलकर उन्होंने कबड्डी को ही अपना profession चुना । आज वह एक सफल कबड्डी खिलाड़ी हैं ।
वास्तविक नाम | Rahul Chaudhari |
उपनाम | ज्ञात नहीं है |
व्यवसाय | भारतीय कबड्डी खिलाड़ी |
शारीरिक आँकड़े और अधिक | |
ऊंचाई | centimeters- में 183 सेमी meters- में 1.83 मीटर फीट में Inches- 6 ‘ |
वजन | किलोग्राम में – 80 किलो पाउंड में – 176 पाउंड |
शरीर के माप | – छाती: 42 इंच – कमर: 34 इंच – बाइसेप्स: 16 इंच |
आंख का रंग | भूरा |
बालों का रंग | काली |
कबड्डी | |
Pro Kabaddi Debut | सीजन 1, 2014 |
जर्सी संख्या | # 9 (तेलुगु टाइटन्स) |
पद | आक्रमण करनेवाला |
कैरियर मोड़ | 2010 में, जब उन्हें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के ट्रायल द्वारा चुना गया। |
कोच | Uday Kumar |
व्यक्तिगत जीवन | |
जन्म की तारीख | 16 जून 1993 |
आयु (2017 में) | 24 साल |
जन्म स्थान | Bijnore district, Uttar Pradesh |
राशि चक्र / सूर्य राशि | मिथुन राशि |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गृहनगर | Bijnore district, Uttar Pradesh, India |
स्कूल | ज्ञात नहीं है |
विश्वविद्यालय | ज्ञात नहीं है |
शैक्षिक योग्यता | ज्ञात नहीं है |
परिवार | पिता – ज्ञात नहीं माँ – ज्ञात नहीं भाई – ज्ञात नहीं बहन – ज्ञात नहीं |
धर्म | हिन्दू धर्म |
शौक | योगा कर रहा हूं |
राहुल चौधरी की शारीरिक संरचना Rahul Chaudhary Physique in Hindi
राहुल चौधरी की हाइट 6 फुट है तथा उनका वजन 80 किलो है । उनकी छाती 42 इंच की है, उनकी आंखों का रंग भूरा तथा बालों का रंग काला है ।
राहुल चौधरी का विवाह Rahul Chaudhary Marriage in Hindi
राहुल चौधरी की शादी हेताली ब्रम्ह भट्ट से पिछले वर्ष दिसम्बर में हुआ था । हेताली गुजरात के रहने वाली है, तथा वो पेशे से पायलट हैं ।
राहुल चौधरी का कैरियर Rahul Chaudhary Career in Hindi
राहुल चौधरी ने कबड्डी की शुरुआत सन 2006 में की थी । उस समय उनकी आयु मात्र 13 वर्ष की थी, तथा वे सातवीं कक्षा में पढ़ते थे । उन्होंने अपने स्कूल में ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था स्कूल में उनके कोच उदय कुमार थे ।
राहुल चौधरी की शारीरिक डीलडोल बहुत मजबूत थी, जिस कारण उदय कुमार ने उन्हें कबड्डी में डिफेंडर के रूप में खेलने के लिए प्रोत्साहित किया । शुरुआत में राहुल चौधरी ने डिफेंडर के रूप में खेलना शुरू किया था लेकिन बाद में वे रेडर बन गए थे ।
राहुल चौधरी ने थाईलैंड में सन 2014 में हुए समुंद्र तट एशियाई खेलों में भारतीय कबड्डी टीम की कप्तानी भी की थी । वर्तमान में राहुल चौधरी तेलुगू टाइटंस टीम के कप्तान हैं तथा उनकी जर्सी का नंबर 9 है ।
राहुल चौधरी प्रो कबड्डी लीग के एक दमदार खिलाड़ी हैं तथा इस चैंपियनशिप में उन्होंने 517 अंकों में से 482 अंक प्राप्त किए थे जो सबसे अधिक हैं ।
रिकॉर्ड Records
- प्रो कबड्डी सीजन 1 – 151 अंक (सबसे अधिक अंक पाने वाले दुसरे खिलाड़ी )
- प्रो कबड्डी सीजन 2 – 98 अंक
- प्रो कबड्डी सीजन 3 – 87 अंक
- प्रो कबड्डी सीजन 4 – 146 अंक ( सबसे अधिक अंक पाने वाले प्रथम खिलाड़ी )
आज के समय में राहुल चौधरी भारत के एक भरोसेमंद तथा उभरते हुए कबड्डी खिलाड़ी हैं । हमें यकीन ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि कुछ समय में राहुल चौधरी भारत के नंबर वन कबड्डी खिलाड़ी बनेंगे । राहुल चौधरी का खुद का भी यह लक्ष्य है कि वह जल्दी ही कबड्डी खिलाड़ी के रूप में अर्जुन अवार्ड प्राप्त करें ।